जापानी पर्यटक के साथ दुष्कर्म, 2 हिरासत में (लीड-1)
पटना, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। बौद्घ धर्म के अनुयायियों के प्रसिद्घ तीर्थस्थल बोधगया में शुक्रवार रात एक जापानी महिला पर्यटक के साथ कथित रूप से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।
राज्य के पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने शनिवार को बताया कि पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जांच गया के पुलिस उप-महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक कर रहे हैं।
इधर, गया के पुलिस अधीक्षक सुशील खोपड़े ने शनिवार को बताया कि पुलिस पूरे मामले में 24 घंटे के अंदर न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर देगी और त्वरित न्यायालय में इस मामले की सुनवाई की जाएगी।
पुलिस के अनुसार 25 वर्षीय जापानी युवती शुक्रवर शाम एक गेस्ट हाउस से निकलकर ऑटोरिक्शा से गया रेलवे स्टेशन जा रही थीं। इस दौरान अमवा क्षेत्र में ऑटोरिक्शा चालक समेत पांच लोगों ने युवती को सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया।
खोपड़े ने बताया कि इस मामले की प्राथमिकी बोधगया थाना में दर्ज करा दी गई है। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications