अगस्त या अक्टूबर में ओबामा भारत आएंगे : प्रधानमंत्री
एयर इंडिया के विशेष विमान से, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शनिवार को बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा अगस्त या अक्टूबर में भारत दौरे पर आएंगे।
प्रधानमंत्री ने पत्रकारों से चर्चा में कहा, "ओबामा अगस्त या अक्टूबर में भारत आएंगे।"
गौरतलब है कि आठ दिनों की अमेरिका और ब्राजील यात्रा के बाद प्रधानमंत्री शनिवार को स्वदेश लौट आए।
प्रधानमंत्री ने अपनी इस यात्रा के दौरान तीन बहुपक्षीय सम्मेलनों में हिस्सा लिया और विश्व के आधा दर्जन से अधिक शीर्ष नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications