पारादीप बंदरगाह की नई गोदी को अनुमति में विलंब
बंदरगाह के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को कहा कि बंदरगाह के अधिकारियों ने 'ब्लू वाटर आयरन ओर टर्मिनल प्राइवेट लिमिटेड' के साथ जुलाई 2009 में 591.335 करोड़ रुपये के निवेश के साथ बनाओ, चलाओ और हस्तांतरित करो (बीओटी) आधार पर एक समझौता किया।
ब्लू वाटर आयरन ओर टर्मिनल प्राइवेट लिमिटेड नोबल ग्रुप, गैमन इंडिया एंड मिनरल्स एंड मेटल्स ट्रेडिंग कार्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड का एक विशेष उपक्रम है।
निजी निर्माण संघ जहां 506.30 करोड़ रुपये का निवेश करेगा वहीं पारादीप पोर्ट ट्रस्ट खुदाई, रेलवे लाइनों और अन्य कार्यो में 85.05 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। समझौते के अनुसार निर्माण कार्य जनवरी में आरंभ होना था।
बंदरगाह के उपाध्यक्ष बिपुल कुमार ने आईएएनएस से कहा कि मंजूरी में विलंब के कारण परियोजना नहीं शुरू हो पाई।
उन्होंने कहा कि उड़ीसा राज्य तटीय क्षेत्र प्रबंधन प्राधिकरण को परियोजना को मंजूरी देना है। उनके साथ कुछ बैठकें हो चुकी हैं। मंजूरी के बाद दो-तीन महीने में कार्य शुरू होगा और परियोजना 18 महीने में पूरी होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications