नारायणन का तूफान प्रभावित इलाकों का दौरा रद्द
कोलकाता, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल एम. के. नारायणन का तूफान प्रभावित उत्तरी दिनाजपुर जिले का प्रस्तावित दौरा खराब मौसम की वजह से रद्द कर दिया गया है।
उत्तरी दिनाजपुर के जिला अधिकारी रामानुज चक्रवर्ती ने आईएएनएस को बताया, "राज्यपाल का हेलीकॉप्टर रायगंज के जिला मुख्यालय पहुंचना था लेकिन खराब मौसम की वजह से यह उतर नहीं सका।"
मीणा ने कहा, "हमें प्रधान सचिव (राहत) एम.एल. मीणा से पता चला है कि हेलीकॉप्टर आखिकार सिलिगुड़ी लौट आया।"
नारायणन का तूफान प्रभावित इलाकों का दौरा करने का कार्यक्रम था जहां वह जिले के अधिकारियों से मिलकर राहत कार्यो की समीक्षा करते।
उल्लेखनीय है कि बीते मंगलवार को आए तूफान में कम से कम 43 लोगों की मौत हो गई और लगभग 100 घायल हो गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications