बोधगया में जापानी पर्यटक के साथ दुष्कर्म
पटना, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। बौद्घ धर्म अनुयायियों के प्रसिद्घ तीर्थस्थल बोधगया में शुक्रवार रात एक जापानी महिला पर्यटक के साथ पांच लोगों ने कथित रूप से दुष्कर्म किया।
पुलिस के अनुसार 25 वर्षीय जापानी युवती शुक्रवार शाम एक गेस्ट हाउस से निकल कर ऑटोरिक्शा से गया रेलवे स्टेशन जा रही थीं। इस दौरान अमवा क्षेत्र में ऑटोरिक्शा चालक समेत पांच लोगों ने उसके साथ सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया।
गया के पुलिस अधीक्षक सुशील खोपड़े ने शनिवार को बताया कि इस मामले की प्राथमिकी बोधगया थाने में दर्ज करा दी गई है। मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications