मेक्सिको में वसूली करते 10 अधिकारी गिरफ्तार
समाचार एजेंसी ईएफई ने एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया है कि 10 अधिकारियों की गिरफ्तारी जबरन वसूली के खिलाफ नागरिकों द्वारा कराई गई रिपोर्ट का परिणाम है।
आयुक्त फाकुंदो रोसस ने कहा कि संघीय पुलिसकर्मियों को जुआरेज में लोगों की सेवा के लिए तैनात किया गया था न कि उनका शोषण करने के लिए।
गौरतलब है कि इन अधिकारियों ने पायरेटेड माल विक्रेताओं से उनके सामान जब्त न करने और अपना व्यापार चलाने देने के एवज में 4,000 डॉलर की मांग की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications