अफगानिस्तान में विस्फोट, 2 पुलिसकर्मियों की मौत
खोस्त, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के पूर्वी खोस्त प्रांत में शनिवार सुबह एक पुलिस वाहन को निशाना बनाकर किए गए बम विस्फोट में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक स्थानीय समयानुसार 9.30 बजे सुबह दावामंडा जिले में यह विस्फोट हुआ। विस्फोट में दो अफगान पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।
जिले के गवर्नर सईद अहमद खान के मुताबिक घटना के समय पुलिसकर्मी गरदेज शहर जा रहे थे।
अभी तक किसी भी संगठन ने इस हमले पर प्रतिक्रिया व्यक्त नहंी की है।
अधिकारियों के मुताबिक कुछ घंटे पहले ही नांगरहार प्रांत की राजधानी जलालाबाद शहर में खुफिया विभाग के एक वाहन को निशाना बनाकर किए गए विस्फोट में छह लोग घायल हो गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications