पाकिस्तान में विस्फोट, 30 मरे (लीड-1)
इस्लामाबाद, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर शहर कोहाट में शनिवार को विस्थापितों के लिए बनाए गए शिविर के निकट एक के बाद एक हुए दो विस्फोटों में कम से कम 30 लोग मारे गए और बड़ी संख्या में घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार विस्फोट 10 मिनट के अंतराल पर हुए। पुलिस का कहना है कि जब पहले विस्फोट के बाद लोग राहत और बचाव कार्य के लिए शिविर में पहुंचे तभी दूसरा विस्फोट हो गया।
इस शिविर का नाम 'कच्चा पक्का' है और यह कोहाट से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर है। विस्फोटों के बाद कोहाट और हांगू के अस्पतालों में आपात स्थिति घोषित कर दी गई। एक स्थानीय चैनल के मुताबिक विस्फोटों में लगभग 50 लोग घायल हुए हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर है।
अब तक किसी भी संगठन ने इन विस्फोटों की जिम्मेदारी नहीं ली है। परंतु इसके लिए संदिग्ध तालिबानियों को जिम्मेदार माना जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications