ईरान में परमाणु निरस्त्रीकरण और अप्रसार सम्मेलन आरंभ
तेहरान, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। ईरान में शनिवार को परमाणु निरस्त्रीकरण और अप्रसार मसले पर एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन की शुरुआत हुई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार इस सम्मेलन के आरंभिक सत्र में ईरानी विदेश मंत्री एम. मोत्ताकी ने कहा कि तेहरान में इस सम्मेलन के आयोजित होने से स्पष्ट है कि जनसंहारक हथियारों के वैश्विक निरस्त्रीकरण से जुड़ा मुद्दा दुनिया के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
इस सम्मेलन में निरस्त्रीकरण की चुनौतियों, निरस्त्रीकरण एवं अप्रसार से जुड़े अंतर्राष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं और इस दिशा में व्यवहारिक कदम उठाने पर जोर दिया जाएगा।
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह खुमैनी ने अपने संदेश में कहा, "परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करना या ऐसा करने की धमकी देना न सिर्फ मानवीय सिद्धांतों का उल्लंघन है बल्कि यह युद्ध अपराध का भी एक प्रमाण है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications