उड़ाने रद्द होने से सैकड़ों यात्री फंसे
मुंबई से लंदन और अमेरिका व कनाडा के शहरों की ओर जाने वाली सभी उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। साथ भारत आने वाली उड़ानें अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई हैं।
किंगफिशर एयरलाइंस के प्रवक्ता प्रकाश मीरपुरी ने कहा, "लंदन जाने वाली हमारी उड़ानों को शनिवार को भी रद्द कर दिया गया है।"
हवाई अड्डे पर विभिन्न एयरलाइंस के कार्यालयों के सामने यात्रियों की भीड़ लगी है और वे वरीयता वाली बुकिंग की मांग कर रहे हैं।
दूसरी तरफ, विभिन्न विमानन कंपनियों के प्रवक्ताओं का कहना है कि उड़ान रद्द होने और समय बदले जाने की स्थिति में यात्रियों को कोई जुर्माना नहीं लगेगा।
राख के कारण हवाई मार्ग बाधित होने के चलते शनिवार को भी लंदन, पेरिस और फ्रैंकफर्ट में हवाई अड्डों से उड़ानें संचालित नहीं हुईं।
ब्रिटिश हवाई यातायात नियंत्रण ने देश के एक निश्चित हवाई क्षेत्र में विमानों का प्रवेश वर्जित कर दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications