मेलजोल बढ़ाओ मनपसंद नौकरी पाओ
वेबसाइट 'एक्सप्रेस डॉट को डॉट यूके' के अनुसार विशेषज्ञों का मानना है कि जिम में या स्कूल में नौकरी प्राप्त करने के संबंध में लोगों के साथ बातचीत ठीक वैसे ही मददगार साबित हो सकती है जैसे नौकरी के लिए अपने बायोडाटा को कई जगह भेजने और रिक्तियों को भरने का फायदा होता है।
एक रिपोर्ट में कहा गया है कि उन लोगों को इसके फायदे अच्छी तरह मालूम हैं जिन्होंने इसके माध्यम से अपनी पसंदीदा नौकरी हासिल की है। नौकरी संबंधी सलाह देने वाली एक वेबसाइट 'करियरप्लान4 डॉट मी' के अनुसार अब करीब 80 फीसदी नौकरियां मेलजोल के माध्यम से ही सामने आती हैं।
वेबसाइट के सह-संस्थापक टोर मैकलियोड कहते हैं, "सही नियुक्ति एजेंसियों के माध्यम से नौकरी खोजिए। नौकरियों के विज्ञापन देखिए लेकिन इस बात का ध्यान रखिए कि नौकरी पाने का मूलमंत्र नौकरी खोजना और उस पर काम करना ही है। इसके साथ ही अपने लिए हर अवसर खुले रखिए।"













Click it and Unblock the Notifications