मनमोहन-गिलानी के बीच वार्ता नहीं

वॉशिंगटन में परमाणु सुरक्षा सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ़ रज़ा गिलानी के बीच कोई बैठक नहीं होगी. समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि सोमवार के शुरू हो रहे दो दिवसीय परमाणु सुरक्षा सम्मेलन के दौरान द्विपक्षीय बातचीत का कोई प्रस्ताव नहीं है.
न तो भारत ने और न पाकिस्तान ने ही इसकी पहल की है. इस बीच पाकिस्तान ने भी मीडिया में आ रही इन ख़बरों का खंडन किया है कि मनमोहन सिंह और यूसुफ़ रज़ा गिलानी के बीच कुछ समय के लिए बातचीत हो सकती है.
पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल बासित ने इस्लामाबाद में कहा कि इस परमाणु सुरक्षा सम्मेलन के दौरान भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और प्रधानमंत्री गिलानी एक ही कमरे में मौजूद रहेंगे. उन्होंने कहा कि दोनों नेता एक-दूसरे के सामने आ सकते हैं, हाथ मिला सकते हैं, लेकिन द्विपक्षीय बातचीत का कोई प्रस्ताव नहीं है.












Click it and Unblock the Notifications