दस हज़ार सीटों के लिए लाखों छात्र

दस हज़ार सीटों के लिए लाखों छात्र

आईआईटी यानी इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नॉलोजी में प्रवेश के लिए रविवार को लाखों छात्रों ने देश भर में फैले विभिन्न केंद्रों पर परीक्षा दी.

इस बार चार लाख 70 हज़ार छात्रों ने आईआईटी की प्रवेश परीक्षा में भाग लिया जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है.

यहां यह बात महत्वपूर्ण है कि आईआईटी में सिर्फ़ 10 हज़ार सीटें हैं.

पिछले साल के मुक़ाबले इस वर्ष छात्रों की संख्या 80 हज़ार ज़्यादा है.

महत्वपूर्ण बात ये है कि इस बार आईआईटी में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों में छात्राओं की संख्या लगभग एक चौथाई है.

आईआईटी में प्रवेश के लिए परिक्षार्थियों को भौतिक, रसायन और गणित में जांचा जाता है.

आज होने वाली परीक्षा का नतीजा इस महीने के अंत में घोषित किया जाएगा.

भारत में आईआईटी के 15 कॉलेज हैं जिनमें सबसे पहले 1951 में खड़गपुर स्थापित हुआ था.

फिर क्रमश मुंबई, चेन्नई, कानपुर, दिल्ली, गुवाहाटी, रूड़की, भुवनेश्वर, गांधीनगर, हैदराबाद, पटना, रोपड़, राजस्थान, इंदौर और मंडी आईआईटी के लिए स्थापित हुए.

इनमें से छह आईआईटी 2008 में स्थापित किए गए और फिर 2009 में दो और कॉलेज स्थापित हुए.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+