कीट पतंगों के व्यंजन चखिए

कीट पतंगों के व्यंजन चखिए

यदि कोई तरह-तरह के कीट पतंगों को देखने और यहाँ तक कि खाने का शौक रखते हैं तो उनकी यह इच्छा पूरी हो सकती है. इसे मुमकिन बनाने वाले शख़्स का नाम है जॉर्जेस बोस्सार्ड हैं.

जॉर्जेस ब्रोस्सार्ड ने अपने जीवन के कम से कम 35 साल कीट पतंगों को पकड़ने में गुज़ारे हैं. इस दौरान वे कीट पतगों के साथ रहे भी और कुछ झींगुर या चींटियों को अपनी ख़ुराक भी बनाया.

कीड़ों के संग्रह के लिए समर्पित ब्रोस्सार्ड साल में छह महीने कीट-पतंग म्यूज़ियम यानी 'इंसेक्टैरियम' के लिए कीड़े जमा करने में लगाते हैं. इस काम के लिए वो विश्व भर की यात्रा करते हैं.

बीस साल पहले कनाडा में शुरु किया जाने वाला मॉन्ट्रियल इंसेक्टैरियम उन्हीं का विचार था. उन्होंने इस म्यूज़ियम को शुरू करने के लिए अपने संग्रह से ढाई लाख कीड़े दिए थे.

इस समय यह इंसेक्टैरियम विश्व का सबसे बड़ा है और हर साल यहां क़रीब साढ़े तीन लाख आगंतुक आते हैं.

लोग यहाँ ज़िंदा और मृत कीट पतंगों को देखने आते हैं. इस संग्रह में एक लाख 45 हज़ार से अधिक क़िस्म के कीट पतंगों की प्रजातियां हैं. जिनमें अर्थरोपोड्स की सौ से अधिक जीवित प्रजातियां हैं.

लेकिन लोगों के आकर्षण का कारण केवल जीवित या मृत कीट पतंगों को देखना नहीं है, बल्कि कीड़ों को चखने का मौक़ा भी मिलता है. यहाँ पेशेवर रसोइए हज़ारों आगंतुकों के लिए कीड़ों का व्यंजन बनाते हैं.

इस संबंध में मॉन्ट्रियल इंसेक्टैरियम की फ़ैंकोइस क्वएलेट कहती हैं, "कभी कभार छोटे और कभी बड़े बिच्छूओं को एशियाई मसाले से बनाया जाता है."

वो आगे कहती हैं,"कुछ लोगों के लिए केवल बड़े कीड़ों के स्वाद चखने का मामला होता है, और शायद कुछ के लिए डर से मुक़बला करने का मौक़ा, और जब एक बार ऐसा किया तो डर ख़त्म. इससे कोई नुक़सान नहीं होता और इसका स्वाद भी अच्छा होता है."

वो कहती है कि जब कीट पतंगों की प्रदर्शनियां नहीं होती है, तो आगंतुक इनके स्वाद का मज़ा लेते हैं. इंसेक्टैरियम में इसके विभिन्न व्यंजन भी बेचे जाते हैं. यहां ऐसे चॉकलेट बेचे जाते हैं जिनमें कीड़ों का अंश होता है.

इंसेक्टैरियम के लोग खाने के लिए झींगुर और दूसरे कीड़ों को पालते भी हैं.

इंसेक्टैरियम बूटिक की इंज़ा कैक्सिटोर कहती हैं कि लोग पके हुए कीड़े का इस्तेमाल सलाद में भी करते हैं और उसे सलाद के सबसे ऊपर रखते हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+