पंद्रह को ही होगी शोएब-सानिया की शादी

उन्होंने मीडिया के लिए एक लिखित बयान भी जारी किया है. मीडिया से मुख़ातिब हुए शोएब ने सिर्फ़ इतना कहा कि चूँकि यह मामला क़ानूनी है, इसलिए उनके वकील ही इस पर बात करेंगे. पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने यह ज़रूर स्पष्ट किया कि सानिया के साथ उनकी शादी 15 तारीख़ को हैदराबाद में ही होगी. शोएब ने कहा, "हमलोग शादी की तैयारी कर रहे हैं. हम काफ़ी ख़ुश हैं और शादी की तैयारी के सिलसिले में ही मैं हैदराबाद आया हूँ." शोएब ने कहा कि सानिया इस मामले की पूरी सच्चाई जानती हैं और वे मेरे साथ हैं. उन्होंने कहा कि अगले कुछ दिनों तक वे शादी की तैयारियों में लगे रहेंगे.












Click it and Unblock the Notifications