उत्तर प्रदेश : रंगे हाथों पकड़ा गया तस्कर
सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में पुलिस ने नेपाल के मूर्ति चोर गिरोह के एक सदस्य को 10 करोड़ रूपये मूल्य की अष्टधातु की मूर्ति के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार जिले के सदर थाना क्षेत्र में शनिवार रात पायल ब्रिज के निकट राजेश कुमार (40) नाम के तस्कर को भगवान गौतम बुद्ध की प्राचीन अष्टधातु की मूर्ति के साथ पकड़ा गया।
थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना के आधार पर विशेष कार्रवाई बल (एसओजी) और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में राजेश को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि तस्कर से बरामद मूर्ति का वजन 10 किलोग्राम है, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत तकरीबन 10 करोड़ रुपये है।
सिंह के मुताबिक तस्कर गोरखपुर का निवासी है। उसने पूछताछ में कबूला कि नेपाल स्थित गिरोह के लिए वह कई साल से काम कर रहा है और बरामद मूर्ति लेकर वह नेपाल जा रहा था।













Click it and Unblock the Notifications