राजौरी में सैन्य कार्यवाही जारी, चार आतंकी ढेर
जिले के बेहमा वन क्षेत्र में आतंकवादियों के छुपे होने का सुराग मिलने के बाद सेना और पुलिस ने इस इलाके को घेर लिया। यह इलाका राजौरी जिले के थ्रायथा इलाके से जुड़ा है। पिछले 10 दिनों में कई आतंकवादी पाकिस्तान से भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करने में सफल रहे।
सेना द्वारा घेरे जाने के पर सेना और आतंकियों की मुठभेड़ शुरू हो गयी। इस मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए। सेना प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादी मुठभेड़ में एके-47 और ग्रेनेड का इस्तेमाल कर रहे हैं। इलाके में मुठभेड़ अभी तक जारी है। इलाके में 27 मार्च से अब तक 16 आतंकवादी मारे जा चुके हैं। इस दौरान सेना के चार जवान शहीद हुए हैं। इससे पहले राजौरी जिले के कालाकोट इलाके में हुई मुठभेड़ में छह आतंकवादी मारे गए थे। उस समय गोलीबारी में तीन जवान भी शहीद हो गए थे।
आतंकवादियों के बारे में कहा जा रहा है कि वे 23 मार्च को पालवालान आए थे, जिसके बाद वे कालाकोट गए। सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि "एक महिला ने सेना को कुछ संदिग्ध लोगों के बारे में जानकारी दी थी।" रियासी जिले में गुरुवार को हुई मुठभेड़ में भी छह आतंकवादी मारे गए थे। इस साल अब तक घुसपैठ की 60 वारदातें हो चुकी हैं।













Click it and Unblock the Notifications