करज़ई ने लगाए संयुक्त राष्ट्र पर आरोप

करज़ई ने लगाए संयुक्त राष्ट्र पर आरोप

अफ़गानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करज़ई ने संयुक्त राष्ट्र पर्यवेक्षकों पर पिछले साल हुए विवादित चुनावों के दौरान गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है.

करज़ई ने माना कि पिछले साल हुए चुनावों के दौरान बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई थी लेकिन उन्होंने साफ़ कहा कि इस गड़बड़ी के लिए अफ़गानिस्तानी नहीं बल्कि विदेशी लोग ज़िम्मेदार थे.

उन्होंने अफ़गानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र मिशन के प्रमुख पीटर गॉलब्रेथ पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि इस पूरी गड़बड़ी का सूत्रधार गॉलब्रेथ का कार्यालय था.

गॉलब्रेथ ने राष्ट्रपति करज़ई के इन आरोपों को ग़लत क़रार दिया है. गॉलब्रेथ को पिछले वर्ष इस आधार पर पद से हटाया गया था कि संयुक्त राष्ट्र ने अफ़गानिस्तान में चुनावों को निष्पक्ष और स्वतंत्र रखने के लिए पर्याप्त उपाय नहीं किए.

पिछले इस समय राष्ट्रपति करज़ई संसद के साथ संघर्ष में हैं.

करज़ई अफ़गानिस्तान की चुनाव प्रक्रिया के लिए सभी पर्यवेक्षक स्वयं नियुक्त करना चाहते हैं जबकि संसद उन्हें ऐसा करने से रोक रहा है.

करज़ई के ये आरोप उस समय आए हैं जब एक दिन पहले चुनावों के लिए सभी अफ़गानिस्तान पर्यवेक्षक रखने के राष्ट्रपति के प्रयास को संसद ने ख़ारिज़ कर दिया है.

वर्ष 2009 में हुए राष्ट्रपति चुनावों के पहले दौर में करज़ई को स्पष्ट विजेता घोषित नहीं किया गया था लेकिन दूसरे दौर में उनके विरोधियों के चुनाव से हट जाने के बाद वो विजयी घोषित किए गए थे.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+