छत्तीसगढ़ में जुलाई से अब तक 90 नक्सली ढेर
छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक विश्व रंजन ने बुधवार को आईएएनएस से कहा, "राज्य में ऑपरेशन ग्रीन हंट सफल रहा है। सुरक्षा बलों की कार्रवाई की वजह से नक्सली एक जंगल से दूसरे जंगल में भाग रहे हैं। अब तक कम से कम 90 नक्सली मारे जा चुके हैं।"
राज्य सरकार नक्सलियों के खिलाफ जुलाई 2009 से कार्रवाई कर रही है लेकिन इसके बारे में लोगों को जानकारी सितंबर-अक्टूबर में मीडिया में खबरें आने के बाद मिली।
विश्व रंजन ने कहा कि सुरक्षाकर्मी नक्सलियों के ठिकानों को निशाना बना रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications