फिलीपींस ने किया एयरलाइन सुरक्षा मानकों का बचाव
समाचार एजेंसी डीपीए ने फिलीपींस के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के महानिदेशक अल्फोंसो कूसी के हवाले से बताया है कि यूरोपीय संघ के प्रतिबंध का मतलब यह नही है कि फिलीपींस के विमान असुरक्षित हैं।
उन्होंने कहा, "हमारे विमानों में सुरक्षा का स्तर अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप है। यह एक अंतर्राष्ट्रीय ऑडिट प्रक्रिया को अपनाने का मामला है।"
उल्लेखनीय है कि यूरोपीय संघ ने मंगलवार को फिलीपींस और सूडान की सभी विमान सेवाओं को उन देशों की निगरानी सूची में डाल दिया, जिन पर उसके 27 सदस्य देशों में उड़ान पर प्रतिबंध है।
यूरोपीय संघ की तरफ से कहा गया है कि फिलीपींस और सूडान, अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन द्वारा बताई गई सुरक्षा खामियों को दूर करने में विफल रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications