राजौरी में 4 आतंकवादी ढेर, 2 जवान शहीद

16 कोर्प्स के अधिकारी ब्रिगेडियर गुरदीप सिंह ने बताया, "चार आतंकवादी और दो जवान मारे मारे गए। अंधेरा और घने जंगल होने के कारण मुठभेड़ लंबे समय तक चली।" जम्मू से करीब 200 किलोमीटर दूर राजौरी के घने जंगलों में मंगलवार शाम को शुरू मुठभेड़ करीब 18 घंटों तक चली। सिंह ने बताया, "सेना और जम्मू एवं कश्मीर पुलिस की शुरुआती कार्रवाई में तीन आतंकवादी मारे गए। राष्ट्रीय राइफल के सिपाही राम प्रसाद के सीने में गोली लगी। जिसकी वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।"
यह मुठभेड़ हाल के दिनों में नियंत्रण रेखा के पास हुए घुसपैठ का नतीजा है। गौरतलब है कि सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में सिंह ने कहा था कि नियंत्रण रेखा के पास करीब 25 हजार आतंकवादी भारतीय सीमा में प्रवेश करने के लिए तैयार हैं।












Click it and Unblock the Notifications