रूस में दो विस्फोट, 9 मरे (लीड-1)
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार पहला विस्फोट मॉस्कोवस्काया स्थित एक स्कूल के समीप हुआ। विस्फोट के समय स्कूल में बच्चे नहीं थे। यहां विस्फोटकों से भरी एक कार में विस्फोट हुआ। विस्फोट की वजह से समीप खड़े तीन कारे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। विस्फोट स्थल पर अग्निशमन विभाग के कर्मचारी पहुंच गए और बचाव कार्य जारी है।
विस्फोट में एक पुलिसकर्मी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ा। शहर में पहला विस्फोट स्थानीय समयानुसार 8.45 बजे हुआ और दूसरा विस्फोट इसके 20 मिनट बाद हुआ। इन दोनों विस्फोटों में नौ लोगों की मौत हो गई।
गौरतलब है कि सोमवार को रूस की राजधानी मास्को में दो मेट्रो स्टेशनों पर विस्फोट हुए थे। पहला विस्फोट मध्य मास्को के लुब्यांका स्टेशन पर सुबह सात बजकर 56 मिनट पर हुआ। दूसरा विस्फोट नजदीकी पार्क कुलतुरी स्टेशन पर आठ बजकर 40 मिनट पर हुआ। इन विस्फोटों में कम से कम 38 लोग मारे गए और 70 से अधिक घायल हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications