उप्र में 5 किशोर अपहर्ता गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार घटना जिले के पूरामुर्ती थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव की है, जहां एक कपड़ा व्यवसायी के इकलौते पांच वर्षीय बेटे राज का गांव के ही पांच किशोरों ने रविवार को अपहरण कर लिया।
पूरामुर्ती थाना-प्रभारी राधा रमण सिंह ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि किशोरों ने बच्चे का अपहरण कर उसके पिता अमर सिंह को फोन कर पांच लाख रुपये की फिरौती की मांग की थी। उन्होंने कहा कि फिरौती के लिए जिस मोबाइल नंबर से फोन आया था पुलिस ने उसे सर्विलांस पर लगा दिया। सर्विलांस के जरिए अपहरणकर्ताओं को मंगलवार रात को गांव से कुछ दूरी पर स्थित सल्लाहपुर के जंगल से गिरफ्तार कर बच्चे को सकुशल मुक्त करा लिया गया।
सिंह ने कहा कि पांचों किशोरों ने कबूल किया है कि उन्होंने महंगे मोबाइल और मोटरसाइकिल खरीदने के लिए घटना को अंजाम दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications