हैदराबाद में गुरुवार को कर्फ्यू में दी जाएगी ढील (लीड-2)

पुलिस आयुक्त ए.के. खान ने संवाददाताओं से कहा कि हिंसा के बाद सोमवार को जिन 17 इलाकों में कर्फ्यू लगाया गया था उनमें गुरुवार को दो घंटे की ढील दी जाएगी। इस दौरान केवल 50 वर्ष से ज्यादा उम्र की महिलाओं और पुरुषों को बाहर आने की अनुमति दी जाएगी।

जिन आठ पुलिस थाना क्षेत्रों में मंगलावार की रात कर्फ्यू लगाया था वहां कर्फ्यू में कोई ढील नहीं जाएगी।

मंगलवार रात से कर्फ्यूग्रस्त इलाकों में कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है। सबसे ज्यादा प्रभावित पुराने शहर से लगे कर्फ्यू वाले इलाकों में छिटपुट घटनाओं का पता चलने के बाद स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने काफी तत्परता दिखाई।

कर्फ्यू वाले जियागुडा, हबीबनगर और माल्लेपाल्ली इलाकों से पथराव की घटनाओं के बाद यहां सुरक्षाबलों को भेजा गया।

मुख्यमंत्री के. रोसैया द्वारा एक उच्चस्तरीय बैठक करके स्थिति की समीक्षा किए जाने के बाद गृह मंत्री पी. सबिता इंद्रा रेड्डी ने संवाददाताओं को बताया कि स्थिति नियंत्रण में है।

उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि घबराने की कोई बात नहीं है क्योंकि उपद्रवियों से निपटने के लिए पर्याप्त सुरक्षा बल मौजूद हैं।

रेड्डी ने कहा कि कर्फ्यू में ढील देने संबंधी कोई भी निर्णय स्थिति की एक बार और समीक्षा के बाद ही लिया जाएगा।

कर्फ्यू वाले इलाकों में आवश्यक वस्तुओं की कमी की खबरें हैं। कुछ इलाकों में महिलाओं ने पुलिस से कर्फ्यू में ढील देने की अपील की।

रेड्डी ने कहा, "अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे कर्फ्यू वाले इलाकों में दूध, पानी और सब्जी जैसी आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करें।"

ऐतिहासिक चारमीनार इलाके के आसपास सदियों पुराने बाजारों में सन्नाटा पसरा है। आम दिनों में यहां हजारों लोग आते-जाते हैं। यह बाजार मोतियों, आभूषणों, चूड़ियों आदि के लिए बेहद मशहूर है।

मंगलवार रात तक कुछ इलाकों से छिटपुट हिंसा की खबरें आईं, जिसके बाद नए शहरी इलाकों के आठ और थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया। सोमवार रात को 17 थाना क्षेत्रों में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगाया गया था।

जिन इलाकों में कर्फ्यू लगाया गया है वहां पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवानों को तैनात किया गया है। किसी भी इलाके में फिलहाल कर्फ्यू में ढील नहीं दी गई है।

पुलिस आयुक्त ए.के.खान ने कहा कि कर्फ्यू में ढील के संबंध में फैसला स्थिति की समीक्षा करने के बाद लिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार शाम को पत्थराव और झड़पों के चलते एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन पुलिसकर्मियों समेत कई लोग जख्मी हुए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+