परमाणु विधेयक पर चर्चा को तैयार : मनमोहन
मनमोहन सिंह ने एक कार्यक्रम के मौके पर संवाददाताओं से कहा, "परमाणु जवाबदेही विधेयक पर हमने अपने दिमाग को खुला रखा है। यदि इसमें कोई कमी है, तो हम उस पर चर्चा कर सकते हैं।"
सिंह ने कहा कि विधेयक को स्थायी समिति में भेजा जाएगा, जहां सभी मतभेदों को दूर कर लिया जाएगा।
ज्ञात हो कि वामपंथी दलों ने और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विधेयक का इस आधार पर सख्त विरोध किया है कि यह विधेयक रिएक्टर संचालक के लिए मात्र 500 करोड़ रुपये की जवाबदेही सुनिश्चित कराएगा और परमाणु उपकरण आपूर्तिकर्ता को किसी भी तरह के मुआवजे के दायरे से मुक्त कर देगा।
परमाणु विधेयक पर मनमोहन सिंह की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब कुछ ही दिनों बाद वह 12 अप्रैल को आयोजित एक परमाणु शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने वाशिंगटन जाने वाले हैं। अमेरिका के साथ हुए परमाणु समझौते को लागू करने के पहले भारत सरकार के लिए इस विधेयक को पारित कराना आवश्यक है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications