रूस में विस्फोट, 2 मरे
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार विस्फोट शहर के एक सिनेमाहॉल के समीप हुआ। विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।
गौरतलब है कि सोमवार को रूस की राजधानी मास्को में दो मेट्रो स्टेशनों पर विस्फोट हुए थे। पहला विस्फोट मध्य मास्को के लुब्यांका स्टेशन पर सुबह सात बजकर 56 मिनट पर हुआ। दूसरा विस्फोट नजदीकी पार्क कुलतुरी स्टेशन पर आठ बजकर 40 मिनट पर हुआ। इन विस्फोटों में कम से कम 38 लोग मारे गए और 70 से अधिक घायल हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications