ओबामा ने भारत के साथ करीबी रिश्तों की बात दोहराई
व्हाइट हाउस के प्रवक्ता रॉबर्ट गिब्स ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा कि ओबामा भारत के साथ पुनप्र्रसंस्करण समझौते के सफलतापूर्वक संपन्न होने से खुश हैं। उन्होंने कहा कि सीनेटर रहते हुए भी ओबामा ने भारत-अमेरिका परमाणु समझौते का समर्थन किया था।
गिब्स ने कहा कि ओबामा अफगानिस्तान, पाकिस्तान और भारत के साथ संबंध बढ़ाने पर बल देते आए हैं। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण क्षेत्र में सुरक्षा मजबूत किए जाने का लक्ष्य पारस्परिक है।
अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के अनुसार भारत और अमेरिका के बीच मजबूत सैन्य रिश्ते हैं और अमेरिका भारत को हथियार और सैन्य सामग्री बेचकर रिश्ते मजबूत करना चाहता है।
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता जैफ मोर्रेल से जब यह पूछा गया कि परमाणु समझौता किस प्रकार दोनों देशों के सैन्य संबंध को प्रभावित करेगा तो उन्होंने कहा कि अमेरिका और भारत के बीच सर्वश्रेष्ठ सैन्य संबंध हैं।
मोर्रेल ने कहा, "भारत सरकार और भारतीय सेना के साथ हमारे मजबूत संबंध हैं। अमेरिकी रक्षा मंत्री हाल ही में भारत दौरे पर गए थे और उन्होंने भारतीय सेना के साथ मजबूत संबंधों की पुष्टि की थी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications