दिल्ली में दिन भर तपिश रहने के आसार
नई दिल्ली, 31 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली में बुधवार को दिन भर तपिश रहने के आसार हैं और मौसम विभाग ने सामान्य से ज्यादा तापमान का अनुमान व्यक्त किया है।
दिल्ली में बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के इस समय के औसत से ज्यादा है।
भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "आसमान आमतौर पर साफ रहेगा और न्यूनतम तापमान के 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं।"
दिल्ली में इस बार मार्च का महीना अपेक्षाकृत काफी गर्म रहा और 21 मार्च को पारा 39.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। पिछले छह साल में मार्च का यह सबसे गर्म दिन था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications