पाकिस्तान में आत्मघाती हमला, 6 सैनिक मारे गए
इस्लामाबाद, 31 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर सीमांत कबायली क्षेत्र में बुधवार को आत्मघाती हमले में कम से कम छह सैनिक मारे गए और 20 घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने पीटीवी के हवाले से खबर दी है कि खबर एजेंसी क्षेत्र में बारा टाउन के समीप जांसी फोर्ट में एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोट कर दिया।
हमले के बाद क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया गया। अब तक किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
आत्मघाती हमले के कुछ ही देर बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी अभियान शुरू कर दिया और कई आतंकवादियों को मार गिराया। सुरक्षाबलों ने विस्फोटकों से लदे एक वाहन को भी नष्ट कर दिया।
ख्ैाबर एजेंसी में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान सहित कई आतंकवादी गुट सक्रिय हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications