पाकिस्तानी टैक्सी चालक के खिलाफ मामले की सुनवाई अप्रैल में
राजा लहरासिब खान (56 वर्ष) नाम के टैक्सी चालक को संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) के अधिकारियों ने गत शुक्रवार को गिरफ्तार किया था। मामले की सुनवाई तक खान को जेल में रहना होगा।
एफबीआई ने दावा किया था कि राजा का संबंध हरकत-उल-जिहादी इस्लामी के प्रमुख इलियास कश्मीरी से है।
उल्लेखनीय है कि कश्मीरी का संबंध डेविड कोलमैन हेडली से भी है, जिसे मुंबई हमले की साजिश में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। हाल ही में उसने अपराध स्वीकार किया था।
राजा के मामले की सुनवाई सात अप्रैल को होगी, जिसमें सरकार उसके खिलाफ और सबूत पेश कर सकती है। इस संबंध में राजा के वकील थॉमस ए. डुर्कीन ने कहा कि उसके मुवक्किल के खिलाफ दायर शिकायत एकतरफा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications