हेडली से कोई संबंध नहीं : पाकिस्तानी सेना

इस्लामाबाद, 31 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तानी सेना ने मीडिया में आईं उन खबरों को झूठा और मनगढं़त बताया है, जिनमें कहा गया है कि उसके तीन सेवारत अधिकारियों ने मुंबई हमले को अंजाम देने में लश्कर-ए-तैयबा के कार्यकर्ता डेविड कोलमैन हेडली की मदद की थी।

इंटर-सर्विसिस पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के एक प्रवक्ता ने कहा है, "ये आरोप झूठे और मनगढ़ंत हैं। इसका मकसद पाकिस्तानी सेना और आईएसआई (इंटर-सर्विसिस इंटेलिजेंस)को बदनाम करना है।"

प्रवक्ता ने कहा, "निश्चितरूप से सेना/आईएसआई और डेविड हेडली के बीच कोई संबंध या संपर्क नहीं रहा है। ये खबरें हमारे राष्ट्रीय सुरक्षा संगठनों को बदनाम करने की दुर्भावना के साथ गढ़ी गई हैं।"

ज्ञात हो कि पिछले सप्ताह मीडिया में आईं खबरों में एक अमेरिकी अदालत के हवाले से कहा गया था कि सेवारत पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी 26/11 के हमले में शामिल थे। उनमें से एक अधिकारी हमले के दौरान आंतकियों से दूसरी तरफ से फोन पर बात कर रहा था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+