मुंबई हमले की सुनवाई में एफबीआई की मदद की सराहना

विशेष सरकारी वकील उज्वल निकम ने एफबीआई की मदद की सराहना करते हुए कहा कि इस मदद के कारण ही पाकिस्तानी आतंकी मोहम्मद अजमल आमिर कसाब और उसके भारतीय सहयोगियों, फहीम अंसारी और सबाहुद्दीन अहमद के खिलाफ मामले को अंतिम निष्कर्ष तक पहुंचाया जा सका है।

निकम ने कहा, "एफबीआई के एजेंट और उनके विशेषज्ञ विशेष अदालत में आए और उन्होंने सबूत प्रस्तुत किए। इसके द्वारा हम यह साबित कर पाए कि कसाब और उसके नौ साथी पाकिस्तान से आए थे।"

निकम ने कहा कि कसाब और उसके मित्रों ने ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) में आकड़े को भी नष्ट करने की कोशिश की थी, लेकिन एफबीआई के विशेषज्ञों की मदद से अभियोजन पक्ष गायब आंकड़े को फिर से जुटाने में सफल हो गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+