लूटपाट के मामले में एमबीए सहित 5 गिरफ्तार
पुलिस ने बुधवार को बताया कि पूर्वी दिल्ली में स्थित गीता कॉलोनी से सिंबायोसिस विश्वविद्यालय, पुणे से एमबीए प्रवीण शंकर, रांची विश्वविद्यालय से इतिहास विषय में स्नातक मनोज केजरीवाल, पटना विश्वविद्यालय से बीएससी की पढ़ाई छोड़ चुके राहुल आनंद और हरि ओम, महेश कुमार को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था।
पुलिस ने बताया कि उनके पास से एक स्वचालित पिस्तौल, दो देशी पिस्तौल और 19 कारतूस बरामद किया गया।
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (अपराध शाखा) नीरज ठाकुर ने बताया, "सभी लोग लूटपाट के कई मामलों में शामिल थे। ये लोग दिल्ली के कल्याणपुरी, कापसहेड़ा, पालम विहार, उद्योग विहार और गुड़गांव के राजेंद्र नगर से वाहन चुराते थे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications