बम की अफवाह फैलाने वाला छात्र गिरफ्तार
नई दिल्ली, 31 मार्च (आईएएनएस)। इंडिगो के विमान में बम होने की झूठी जानकारी देने के आरोप में पुलिस ने बुधवार को कक्षा 12वीं के एक छात्र को गिरफ्तार किया।
कोलकाता का रहने वाला 18 वर्षीय छात्र देबाशीष बनर्जी ने 12 और 13 मार्च को दिल्ली हवाई अड्डे को इंडिगो के विमान में बम रखे जाने की झूठी जानकारी दी थी। यह जानकारी उसके मोबाइल फोन से दो बार फोन कर दी गई थी।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "शरारतपूर्ण हरकत और गलत जानकारी देने के लिए छात्र के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। जिस मोबाइल फोन से फोन किया गया था, पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications