फास्ट फूड के दुष्प्रभाव को कम करेगा संतरा जूस
वाशिंगटन, 31 मार्च (आईएएनएस)। जब भी आप फास्ट फूड या वसायुक्त खाना खाएं तो उसके साथ संतरे का जूस जरूर लें, क्योंकि संतरे में मौजूद 'फ्लेवोन्वाइड' नाम का एंटीऑक्सीडेंट इसके दुष्प्रभाव से बचाता है।
फास्ट फूड में मौजूद फ्री रेडिकल्स और हानिकारक तत्व हृदयाघात की आशंका को बढ़ा देते हैं।
अमेरिका में स्थित बफेलो विश्वविद्यालय (यूबी) के इंडोक्राइन विशेषज्ञों ने बताया कि संतरा में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट 'फ्लेवोन्वाइड' फास्ट फूड और मशालेदार खाद्य पदार्थो के दुष्प्रभावों से बचाते हैं।
बफेलो विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर हुसैम घनीम ने कहा, "हमारे अध्ययन के आकड़े बताते हैं कि कार्बोहाड्रेट युक्त भोजन के साथ संतरे का जूस लेना लाभदायक है क्योंकि जूस हानिकारक तत्वों को रोकते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications