भारत और अमेरिका साइबर आतंकवाद के खिलाफ
भारत के संचार और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री सचिन पायलट ने अमेरिकी अधिकारियों के साथ बातचीत में इस संबंध में प्रस्ताव रखे। उन्होंने व्हाइट हाउस के वरिष्ठ अधिकारियों और अमेरिकी वाणिज्य मंत्रालय के अधिकारियों से बातचीत की थी। मंगलवार को एक भारतीय अधिकारी ने इस संबंध में जानकारी दी।
पायलट ने कहा कि साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में भारत और अमेरिका के बीच सहयोग की जरूरत है। उन्होंने द्विपक्षीय जरूरत पर भी बल दिया।
पायलट और अमेरिकी अधिकारियों के साथ बातचीत में साइबर सुरक्षा के अलावा दोनों देशों के बीच आर्थिक और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आपसी सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications