एक करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ 4 गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार सूचना के आधार पर पिपरी थाने की पुलिस टीम ने मुर्धवा तिराहे के पास घेराबंदी कर बुधवार को चार तस्करों को धर दबोचा।
जिले के पुलिस अधीक्षक पी.पी.सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि गिरफ्तार तस्करों में दो बिहार के रहने वाले हैं जबकि अन्य दो उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर और गाजीपुर जिलों के हैं। इनके कब्जे से एक करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन जब्त की गई।
अधिकारी के मुताबिक पूछताछ में इन्होंने बताया कि ये बिहार स्थित मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के लिए पिछले कई सालों से काम कर रहे हैं। वहां से नशीले पदार्थ लाकर पूर्वी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में ये अपने ग्राहकों को बेचते थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications