सोनिया ने केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन पर जताई नाराजगी (लीड-2)

जिले के विकास कार्यो की समीक्षा के लिए सोनिया ने जिलाधिकारी कार्यालय स्थित बचत भवन में रायबरेली के जनप्रतिनिधियों और सरकारी अधिकारियों के साथ जिला सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक की। बैठक में जिला प्रशासन पर केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही के आरोप लगे।

रायबरेली की सतांव विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक शिव गणेश लोधी ने संवाददाताओं से कहा कि बैठक में महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा), स्वजल स्वच्छ धारा योजना और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जैसी केंद्रीय योजनाओं पर विशेष रूप से चर्चा हुई।

लोधी के मुताबिक सोनिया ने बैठक में इन योजनाओं के क्रियान्वयन पर नाराजगी जताते हुए कहा कि केंद्रीय योजनाओं के लिए भेजे जाने वाले पैसों का सही उपयोग नहीं हो रहा है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने केंद्रीय निधि से बनने वाली सड़कों की खस्ता हालत पर नाराजगी व्यक्त की। इसके अलावा मनरेगा के 15,000 आवेदन फार्म के निरस्त किए जाने पर उन्होंने कड़ा ऐतराज जताते हुए पूरे मामले की जांच कराने को कहा।

जिलाधिकारी चरणजीत सिंह बक्शी ने केंद्रीय योजनाओं में सामने आई गड़बड़ियों पर सोनिया को ठोस कार्रवाई का आश्वासन दिया।

बक्शी ने संवाददाताओं से कहा कि सोनिया गांधी के निर्देश पर सभी मामलों की जांच होगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस ईकाई के मुख्य प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने यहां संवाददाताओं को बताया कि करीब चार घंटे तक चली जिला सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक के बाद गांधी शाम करीब चार बजे फुर्सतगंज हवाई अड्डे से वापस दिल्ली लौट गईं।

इससे पहले सोनिया दिवंगत कांग्रेसी नेता गया प्रसाद शुक्ल उर्फ गुरु जी के घर गईं। 90 वर्ष की उम्र में मंगलवार को शुक्ल का रायबरेली में निधन हो गया था। वह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के करीबी माने जाते थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+