विपक्ष ने सरकारी दावों की आलोचना की

नई दिल्ली, 31 मार्च (आईएएनएस)। कांग्रेसनीत केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील (संप्रग) गठबंधन सरकार ने बुधवार को दावा किया कि चीनी व दालों की कीमतें कम होने लगी हैं जबकि विपक्ष ने कहा कि बाजार की सच्चाई सरकार के इस दावे से बिल्कुल अलग है।

सरकार की ओर से बुधवार को जारी एक बयान में कहा गया, "25 मार्च को खत्म हुए सप्ताह में चीनी और दालों की कीमतों का कम होना जारी रहा। इस दौरान अन्य उपभोग की वस्तुओं की कीमतें स्थिर रहीं।"

खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के मुताबिक दिल्ली, पटना, कोलकाता, हैदराबाद और तिरुवनंतपुरम में चीनी की कीमतें कम हुई हैं।

कैबिनेट सचिव के. एम. चंद्रशेखर ने मंगलवार को कहा था कि खाद्य पदार्थो की कीमतें जल्द ही कम होंगी।

भाजपा प्रवक्ता रामनाथ कोविंद ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "सरकार कीमतें कम होने का दावा कर रही है जबकि बाजार की सच्चाई इससे बिल्कुल अलग है। सरकार के बयान से बाजार की सच्चाई मेल नहीं खाती।"

उन्होंने कहा, "कीमतें वास्तव में कम हो रही हैं तो लोगों को भी यह महसूस होगा। बयान जारी करने से कुछ नहीं होगा।"

लोकसभा में मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता बासुदेव आचार्य ने कहा, "गत वर्ष उपभोक्ता वस्तुओं की कीमतों की तुलना में इस वर्ष कीमतों में बेतहाशा वृद्धि हुई है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+