ईरान पर कड़े प्रतिबंध लगाए जाएं : ओबामा (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार फ्रांस के राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी के साथ मंगलवार को हुई बातचीत के बाद ओबामा ने ईरान पर जल्द प्रतिबंध लगाने की इच्छा जाहिर की। उन्होंने कहा कि इस संबंध में फ्रांस सहित अन्य देशों के साथ बातचीत जारी है।
ओबामा ने सरकोजी के साथ संवाददाता सम्मेलन में कहा, "हमने कहा था कि समय सीमा का ध्यान रखा जाए साथ ही यह भी कहा था कि यदि साल के अंत तक कोई प्रगति नहीं दिखती है तो हमें प्रतिबंधों के रास्ते पर आगे बढ़ना होगा। मैं बिल्कुल नहीं चाहता कि प्रतिबंधों के लिए कुछ महीनों का इंतजार किया जाए। मैं चाहता हूं कि यह काम हफ्तों में ही हो जाना चाहिए।"
उल्लेखनीय है कि इसके पहले परमाणु मामलों पर निगरानी रखने वाले अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने कहा था कि ईरान की गतिविधियों से लगता है कि वह शायद परमाणु हथियार बना रहा है। दूसरी ओर ईरान इस बात का खंडन कर रहा है कि वह परमाणु हथियार बनाने की कोशिश कर रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications