नक्सलियों से सख्ती से निपटने की जरूरत : चिदम्बरम
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) द्वारा गत 22 और 23 मार्च को आहूत दो दिवसीय बंद के दौरान फैलाई गई हिंसा का जिक्र करते हुए चिदम्बरम ने बुधवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "इस दौरान हिंसा की 34 घटनाएं हुईं जिसमें छह नागरिक और चार सुरक्षाकर्मियों की मौत हुई।"
उन्होंने कहा, "बंद के दौरान हुई हिंसा की गतिविधियों में 10 नागरिक और 16 सुरक्षाकर्मी घायल हुए। नक्सलियों ने इस दौरान रेलवे लाइनों, टोल प्लाजा, मोबाइल टावरों और अन्य संसाधनों को निशाना बनाया।"
चिदम्बरम ने कहा, "किसी को इस भ्रम में नहीं रहना चाहिए कि नक्सलियों के उद्देश्यों या फिर उनके तौर तरीकों में कोई बदलाव आया है। वे सशस्त्र संघर्ष में यकीन रखते हैं। वे हत्या करते हैं और लूट मचाते हैं।"
उन्होंने कहा, "आंतरिक सुरक्षा के लिए नक्सली गंभीर खतरा हैं। इसलिए उनके साथ सख्ती से निपटने की जरूरत है। केंद्र सरकार व राज्य सरकारें ऐसा करती रहेंगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications