वी. के. सिंह ने थल सेना प्रमुख का कार्यभार संभाला (लीड-1)
अब तक पूर्वी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ (जीओसी इन सी) रहे 59 वर्षीय सिंह 11.3 लाख सदस्यों वाली सेना के प्रमुख होंगे और 62 साल के होने तक इस पद पर बने रहेंगे।
सिंह के पास उग्रवाद विरोधी कार्रवाई का लंबा अनुभव है। वह गुरुवार को औपचारिक रूप से अपना कार्यभार संभालेंगे।
राजपूत रेजीमेंट से आने वाले सिंह ने वेलिंग्टन स्थित डिफेंस सर्विसेज स्टॉफ कॉलेज के साथ कार्लिस्ले स्थित यूएस आर्मी वार कॉलेज से स्नातक किया। उन्होंने अमेरिका में फोर्ट बेन्निंग से रैंजर्स कोर्स किया। वह जून 1970 में सेना में शामिल हुए।
इस बीच, दीपक कपूर ने अपने विदाई समारोह के बाद संवाददाताओं से बातचीत में जम्मू एवं कश्मीर में घुसपैठ के मामलों में हुई वृद्धि के लिए सीधे तौर पर पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया।
उन्होंने कहा, "गर्मियों में घुसपैठ के और भी प्रयास होंगे। इसके संकेत भी मिल रहे हैं। इन घुसपैठों को हमारा पश्चिमी पड़ोसी देश बढ़ावा और संरक्षण दे रहा है।"
कपूर से जब यह पूछा गया कि सिंह के लिए उनकी क्या सलाह है, इस पर उन्होंने कहा, "जो भी सैन्य प्रमुख बनता है, वह परिपक्व होता है। सिंह भी वैसे ही हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications