भारत-नेपाल के बीच 'सांस्कृतिक सेतु' हैं रामदेव : नेपाली प्रधानमंत्री
काठमांडू से 35 किलोमीटर दूर नेपाल के धूलीखेल में पतंजलि योग पीठ के उद्घाटन अवसर पर उन्होंने कहा, "योग गुरु रामदेव दो दक्षिण एशियाई देशों के बीच दोस्ती का प्रतीक हैं। वह योग और आयुर्वेद के माध्यम से भारत और नेपाल के बीच सांस्कृतिक और धार्मिक संबंधों को विकसित करने में सेतु की तरह काम कर रहे हैं।"
जड़ी-बूटियों से समृद्ध हिमालय की तलहटी क्षेत्र में यह केंद्र भारतीय योग केंद्र और आयुर्वेद शोध संस्थान के रूप में काम करेगा।
नेपाली प्रधानमंत्री ने कहा कि योग को देश के दूर दराज वाले इलाकों में फैलाया जाएगा जहां इससे पहले लोगों को इसके बारे में अधिक जानकारी नहीं है। पारंपरिक योग से न केवल स्वास्थ्य और जीवनशैली में सुधार होगा बल्कि बड़े पैमाने पर सकारात्मक दृष्टिकोण को बढ़ावा मिलेगा।
उद्घाटन के मौके पर प्रधानमंत्री के साथ मौजूद योग गुरु रामदेव ने स्थानीय मीडिया के सामने स्पष्ट किया कि वह भारत और नेपाल के बीच द्विपक्षीय संबंधों में हस्तक्षेप नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनका यह दौरा निश्चित रूप से अध्यात्मिक है जिसका उद्देश्य नेपाल में शांति और बंधुत्व की भावना को बढ़ावा देना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications