रूस में हुए 2 आत्मघाती विस्फोट में 12 मरे (लीड-4)
समाचार एजेंसी डीपीए ने रूस के आंतरिक मंत्रालय के हवाले से खबर दी है कि पहला विस्फोट किजलायर में एक स्कूल के समीप हुआ जिसमें 200 किलोग्राम विस्फोटक का प्रयोग किया गया था। यह विस्फोट एफएसबी के स्थानीय कार्यालय के समीप हुआ। यह हमला मास्को में हुए हमले के दो दिन बाद हुआ है जिसमें 39 लोग मारे गए थे।
रूस की खुफिया एजेंसी एफएसबी ने इस हमले के लिए कोकेशियान आतंकवादी गुटों को दोषी ठहराया था।
पहले विस्फोट के बाद दूसरा विस्फोट शहर के अन्य इलाके में उस समय हुआ जब एक आत्मघाती हमलावर ने भीड़ के सामने खुद को उड़ा लिया। हमलावर कार में सवार था। विस्फोट में दो पुलिसकर्मी और राहगीर मारे गए। घटनास्थल पर भीड़ के इकट्ठा होने के बाद एक दूसरे हमलावार ने खुद को उड़ा लिया।
विस्फोटों में मरने वालों में अधिकतर पुलिसकर्मी हैं। रूस के राष्ट्रपति दमित्री मेदवेदेव ने विस्फोटों में मारे गए लोगों के परिजनों को सहायता मुहैया कराने का निर्देश दिया है।
इंटरफैक्स न्यूज एजेंसी के मुताबिक पुतिन ने कहा, "हम मानते हैं कि इन हमलों को रूस के विरुद्ध किया गया था।"
गौरतलब है कि सोमवार को रूस की राजधानी मास्को में दो मेट्रो स्टेशनों पर विस्फोट हुए थे। पहला विस्फोट मध्य मास्को के लुब्यांका स्टेशन पर सुबह सात बजकर 56 मिनट पर हुआ। दूसरा विस्फोट नजदीकी पार्क कुलतुरी स्टेशन पर आठ बजकर 40 मिनट पर हुआ। इन विस्फोटों में कम से कम 39 लोग मारे गए और 70 से अधिक घायल हो गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications