मास्को हमलों से सम्बद्ध हैं दागेस्तान हमलावर : पुतिन
मास्को, 31 मार्च (आईएएनएस)। रूस के प्रधानमंत्री व्लादिमीर पुतिन का कहना है कि रूस के अर्ध-स्वायत्त गणराज्य दागेस्तान में बुधवार को हुए विस्फोटों के लिए जिम्मेदार समूह का सोमवार को मास्को मेट्रो में हुए आतंकवादी हमलों में भी हाथ है।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक बुधवार को हुए हमलों में कम से कम 12 लोग मारे गए हैं और सोमवार के आत्मघाती विस्फोटों में 39 लोग मारे गए थे और दर्जनों अन्य घायल हो गए थे।
समाचार एजेंसी इंटरफेक्स के मुताबिक पुतिन का कहना है, "हमारा मानना है कि ये हमले रूस के खिलाफ किए गए थे।" पुतिन ने कहा कि मास्को में एक हमला होना या दागिस्तान में हमला होना दोनों ही रूस पर हमले के समान हैं।
पुतिन ने बुधवार के हमले के बाद गृह मंत्री राशिद नूरगालियेव को उत्तरी काकेशस क्षेत्र में पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने के लिए कहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications