महिला आरक्षण पर सर्वदलीय बैठक 5 अप्रैल को संभावित
नई दिल्ली, 31 मार्च (आईएएनएस)। महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा के लिए सरकार ने आगामी पांच अप्रैल को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इस बैठक में इस विधेयक का विरोध कर रहे राजनीतिक दलों को मनाने का प्रयास किया जाएगा।
सूत्रों के मुताबिक पांच अप्रैल को बुलाई गई इस बैठक में केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी, केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदम्बरम और केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री पवन कुमार बंसल सरकार की तरफ से शामिल होंगे।
उल्लेखनीय है कि समाजवादी पार्टी (सपा), राष्ट्रीय जनता दल (राजद), जनता दल (युनाइटेड) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) इस विधेयक का विरोध कर रहे हैं। यह विधेयक राज्यसभा में पारित हो चुका है जबकि अभी इसे लोकसभा में मंजूरी मिलना बाकी है।
राज्यसभा में जब इस विधेयक को पेश किया गया था तब भी इन दलों ने इसका पुरजोर विरोध किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications