आस्ट्रेलिया में सर्वोच्च न्यायालय ने एलटीटीई के 3 समर्थकों को छोड़ा

सिडनी, 31 मार्च (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया में रहने वाले लिबरेशन टाईगर्स ऑफ तमिल ईलम (एलटीटीई) के तीन समर्थकों को सिडनी में सर्वोच्च न्यायालय ने बुधवार को अच्छे आचरण की शर्त पर छोड़ दिया। तीनों को तमिल विद्रोहियों को मदद पहुंचाने का दोषी पाया गया था।

स्थानीय अखबार 'हेराल्ड सन' के मुताबिक आस्ट्रेलिया के एक चैरिटी संगठन ने सर्वोच्च न्यायालय को बताया था कि अभियुक्तों ने संगठन का इस्तेमाल कर तमिल विद्रोहियों को पैसा भेजा था। तीनों अभियुक्तों में से एक ने इलेक्ट्रानिक उपकरण भेजने की बात भी स्वीकार की है।

तमिल अखबार के संपादक शिवराजाह याथावन, अरुरन विनायागामूर्ति और अरुमुगन राजीवन को तमिल विद्रोहियों को दस लाख डॉलर से अधिक राशि भेजने का दोषी पाया गया।

तीनों अभियुक्तों ने एलटीटीई को मदद पहुंचाने की बात तो स्वीकार की लेकिन इस संगठन का सदस्य होने से इंकार किया। उन्होंने दावा किया कि अगस्त, 2001 से नवंबर 2005 के बीच इक्कठा की गई 19 लाख डॉलर की धनराशि मानवीय सहायता के लिए श्रीलंका भेजी थी।

सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश ने तीनों अभियुक्तों को अच्छा व्यवहार करने के शर्त पर छोड़ दिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+