अमिताभ मामले पर चुप हुई कांग्रेस
कांग्रेस प्रवक्ता जयंती नटराजन से बुधवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में जब अमिताभ मसले पर सवाल पूछे गए तो उन्होंने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। उनका सिर्फ यही कहना था कि इस मुद्दे पर पार्टी की ओर से और कुछ भी नहीं कहना है।
बार-बार पूछे जाने पर भी नटराजन ने इस बारे में कुछ भी कहना मुनासिब नहीं समझा। उन्होंने कहा, "मुझे जो कहना था, वह मैंने कह दिया। इससे आगे एक भी शब्द मैं नहीं कहूंगी।"
उल्लेखनीय है कि अमिताभ मामले पर कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने पिछले दिनों कड़ी टिप्पणी की थी। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) खुलकर अमिताभ के समर्थन में आ गई थी।
सोमालिया में समुद्री लुटेरों द्वारा एक जहाज को अगवा किए जाने पर चिंता जताते हुए नटराजन ने कहा कि केंद्र सरकार को जहाज पर सवार भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उपयुक्त कदम उठाने चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications