पहली अप्रैल से शुरू होगी जनगणना-2011

जनगणना-2011 गांव, कस्बा और वार्ड स्तर पर प्राथमिक आंकड़ों का एक स्रोत होगा। यह केंद्र और राज्य सरकारों के लिए नीतियों की योजना बनाने और उसे आकार देने के लिए मूल्यवान सूचना मुहैया कराएगी। राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय एजेंसियां, विद्वान, व्यापारी, उद्योगपति और तमाम अन्य लोग इसका व्यापक तौर पर उपयोग कर सकते हैं।

संसदीय क्षेत्रों, विधानसभा क्षेत्रों, पंचायत क्षेत्रों और अन्य स्थानीय निकाय क्षेत्रों का परिसीमन और आरक्षण भी इसी जनसांख्यकी आंकड़े के आधार पर किया जाएगा। यह जनगणना, पिछले दशक में देश की प्रगति की समीक्षा करने का, जारी सरकारी योजनाओं की निगरानी करने का और भविष्य की योजना तैयार करने का आधार होगी। इसीलिए जनगणना 2011 के लिए 'हमारी जनगणना, हमारा भविष्य' जैसा नारा दिया गया है।

देश में पहली बार इस तरह की जनगणना आयोजित की जा रही है। जनगणना प्रक्रिया के तहत घर-घर जाकर लोगों से प्रश्न पूछे जाएंगे और जनगणना फार्म भरवाएं जाएंगे और इस तरह विस्तृत जानकारियां जुटाई जाएंगी।

जुटाए गए इन आंकड़ों को राज्य की स्थानीय भाषा में तथा अंग्रेजी भाषा में कंप्यूटर में उतारा जाएगा। इस तरह का डाटाबेस तैयार हो जाने के बाद 15 वर्ष और उससे अधिक की उम्र वाले सभी व्यक्तियों के छाया चित्र, 10 अंगुलियों के निशान और आंखों की पुतलियों के बारे में जानकारी शामिल की जाएगी।

प्रत्येक घर के लिए दो फार्म भरे जाएंगे। पहला फार्म घर सूचीकरण और आवासीय गणना से संबंधित होगा। इसमें 35 प्रश्न होंगे, जो इमारती सामग्री, घरों के उपयोग, पेयजल, शौचालय के प्रकार और उनकी उपलब्धता, बिजली, संपत्ति का अधिकार आदि से संबंधित होंगे। दूसरा फार्म राष्ट्रीय आबादी रजिस्टर से संबंधित होगा।

जनगणना का काम अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग तारीखों में शुरू किया जाएगा। ये तारीखें कुछ इस प्रकार हैं :

- पहली अप्रैल : नई दिल्ली (एनडीएमसी क्षेत्र), पश्चिम बंगाल, असम, अंडमान व निकोबार द्वीप समूह, गोवा, मेघालय।

- सात अप्रैल : केरल, लक्षद्वीप, उड़ीसा, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम।

- 15 अप्रैल : कर्नाटक, अरूणाचल प्रदेश, चंडीगढ़।

- 21 अप्रैल : गुजरात, दादरा व नगर हवेली, दमन दीव।

- 26 अप्रैल : त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश।

- 1 मई : हरियाणा, छत्तीसगढ़, दिल्ली, पंजाब, उत्तरांचल, महाराष्ट्र।

- 7 मई : मध्य प्रदेश

- 15 मई : जम्मू एवं कश्मीर, मणिपुर, मिजोरम, राजस्थान, उत्तर प्रदेश।

- पहली जून : तमिलनाडु, पुडुचेरी, हिमाचल प्रदेश (गैर समकालिक), नागालैण्ड।

इसके अलावा बिहार और झारखण्ड के लिए अभी तारीखें तय नहीं हो पाई हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+