हिमाचल प्रदेश में 'टाटा टेल' की जीएसएम सेवा शुरू
शिमला, 31 मार्च (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश में बुधवार को संचार क्षेत्र की कंपनी 'टाटा टेलीसर्विसेज' ने अपनी जीएसएम सेवा 'टाटा डोकोमो' को शुरू किया।
कंपनी (कॉरपोरेट मामलों) के उपाध्यक्ष राजीव नारायण ने बताया, "हम प्रति सेकेंड की दर से अपनी सभी सेवाएं मुहैया करा रहे हैं।"
कंपनी राज्य में 286 शहरों और 4,342 गांवों में अपनी सेवा दे रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications